फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तीन दिन से पारा 45 के पार, गर्मी से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मौसम के तेवर पिछले कुछ दिनों से तल्ख बने हुए हैं। नौतपा से पहले ही पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। झुलसाती गर्मी व लू के थपेड़ों के बीच चार दिन बाद 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी और सताएगी। बिजली और पानी की किल्लत ने लोगों को उफ करने पर विवश कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को भी दिन का तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री व रात का तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। रात का तापमान 30 डिग्री के आसपास होने से लोगों को रात के समय भी राहत नहीं मिल पा रही है। गर्मी के साथ बिजली कट और कम वोल्टेज लोगों के पसीने छुड़ाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों में तापमान का ब्यौरा
डिग्री सेल्सियस में
तिथि अधिकतम न्यूनतम
20 मई 45.3 28.2
19 मई 45.2 27.0
18 मई 45.2 27.2
17 मई 45.8 26.0
16 मई 42.8 24.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें