फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जींद व रोहतक में तेलंगाना पुलिस ने दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। तेलंगाना में 50 लाख रुपये का सोना चुराने वाले गिरोह के सरगना समेत अन्य आरोपी दूसरे दिन भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए। सोमवार को तेलंगाना और रोहतक पुलिस ने जींद और रोहतक की इंद्रा काॅलोनी में दबिश दी, मगर आरोपी और सरगना को पुलिस की अभिरक्षा से छुड़ाने के दौरान हमला करने वाले आरोपी घर से गायब मिले हैं।
विज्ञापन

तेलंगाना के सिकंदराबाद की जीआरपी ने जींद निवासी जोगेंद्र समेत 6 लोगों के खिलाफ ट्रेनों से करीब 50 लाख रुपये का सोना चुराने का मामला दर्ज कर रखा है। तेलंगाना पुलिस रविवार को रोहतक आई और सिटी पुलिस के साथ लोकेशन के अनुसार जोगेंद्र की ससुराल में दबिश दी।
यहां पर उसे गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन आरोपी को उसके ससुरालियों ने पुलिस पर हमला करके उसे भगा दिया था। जीआरपी इंस्पेक्टर साई ईश्वर गौड़ की तहरीर पर 14 नामजद समेत 30 हमलावरों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें