फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तहसीलदारों की हड़ताल...रजिस्ट्री, आय-जाति के प्रमाण पत्र नहीं बन पाए

विज्ञापन
28 रोहतक के तहसील कार्यालय में लगी नागरिकों की भीड़। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
रोहतक। तहसीलदारों की वीरवार को पेन डाउन हड़ताल रही जिससे नागरिकों को परेशानी हुई। तहसीलदारों ने किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं किए जिससे शपथ पत्र, लोन संबंधित कागजों पर हस्ताक्षर, जमीन की रजिस्ट्री, नामांतरण, सीमांकन और आय-जाति जैसे महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पाए। इस कारण लोगों को बिना काम कराए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

हरियाणा रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन के आह्वान पर वीरवार को तहसीलदारों की ओर से हड़ताल रखी गई जिसका उद्देश्य तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों पर की जा रही कार्रवाई का विरोध करना रहा।
एसोसिएशन के सदस्य यशपाल शर्मा ने बताया कि तहसीलदारों पर बिना जांच के गिरफ्तारी और निलंबन की कार्रवाई की जा रही है जिससे काम करना मुश्किल हो रहा है। तहसीलदारों की हड़ताल से नागरिकों को अपने कामों के लिए भटकना भी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

————
तहसील कार्यालय में शपथ पत्र बनवाने के लिए आया था लेकिन कार्यालय में तहसीलदार उपस्थित नहीं थे। इस कारण परेशानी हुई है।
- अजीत, डोभ
————
मैं अपने लोन संबंधित कार्य के लिए तहसील कार्यालय में आया था लेकिन यहां आने पर पता चला कि तहसीलदार हड़ताल पर हैं, इसलिए अभी काम नहीं हुआ।
- सुनील, चिड़ी

28 रोहतक के तहसील कार्यालय में लगी नागरिकों की भीड़। संवाद- फोटो : 1

28 रोहतक के तहसील कार्यालय में लगी नागरिकों की भीड़। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें