फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन में किशोर बनाता था शादी करने का दबाव, किशोरी ने इसीलिए कर ली आत्महत्या

विज्ञापन
Teenagers used to make tuition pressure to marry, that is why teenager committed suicide
विज्ञापन
रोहतक। मकड़ौली कलां में एक किशोरी ने सल्फास की गोलियां खाकर जान देदी। आरोप है कि ट्यूशन पढ़ने जाने पर सेंटर में एक किशोर से जान पहचान हो गई वह किशोरी पर शादी का दबाव बनाता था। किशोरी ने अपने घर भी बताया। किशोर के परिजनों से भी शिकायत की, लेकिन वह बाज नहीं आया। लगातार बढ़ते दबाव के कारण किशोरी ने बुधवार सुबह सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी के परिजनों ने किशोर और उसके परिजनों के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में मकड़ौली खुर्द निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी बहन ने बुधवार अल सुबह करीब पौने पांच बजे लाढ़ौत निवासी एक लड़के व उसके मां-पिता के दबाव में आकर सल्फास की गोलियां खा लीं। जिसे पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान करीब साढ़े 8 बजे उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बहन ट्यूशन पढ़ने के लिए रोहतक आती थी, वहीं पर आरोपी लड़का भी आता था। जिस वजह दोनों के बीच जान पहचान हो गई थी। आरोपी लड़का कुछ समय बाद लड़की पर शादी का दबाव बनाने लगा। जिस बारे में लड़की ने एक दो बार घर पर भी बताया था। लड़के के परिजनों से शिकायत भी की गई। मगर वह फिर भी लड़की पर शादी का दबाव बना रहा था। इसी दबाव के कारण समाज में बेज्जती के डर से लड़की ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें