फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांपला से किशोर, सेक्टर-एक से युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सांपला के लाइन इलाके से जहां 11 साल का किशोर लापता हो गया, वहीं शहर के सेक्टर एक से छह बहनों का 24 वर्षीय भाई गायब है। इस संबंध में सांपला व अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक झज्जर जिले के दुजाना गांव निवासी मीनाक्षी ने दी शिकायत में बताया कि वह परिवार सहित सांपला के लाइन पार वार्ड एक में रहती है। उसके तीन बच्चे हैं। उसका 11 वर्षीय बड़ा बेटा गली में खेल रहा था। दोपहर करीब दो बजे लापता हो गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। वहीं, सेक्टर एक निवासी युवती ने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी है कि वे छह बनें व एक भाई है। उसका भाई 24 वर्षीय राहुल 10 अप्रैल को बिना बताए घर से चला गया। अब तक उसका सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें