फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीएमए सहित एक किशोर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सीआईए टीम ने सिंथेटिक नशीले पदार्थ 14 ग्राम एमडीएमए सहित एक किशोर को संरक्षण में लिया है। बालक की पहचान व व्यक्तिगत विवरण किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप गोपनीय रखे गए हैं।
विज्ञापन


डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि सीआईए टीम गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के सिलसिले में थाना सदर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को नशीले पदार्थ एमडीएमए से संबंधित सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध बालक को संरक्षण में लिया।
इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान संदिग्ध एमडीएमए नशीला पदार्थ बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 14 ग्राम पाया गया। बालक को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें