फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अपहरण कर पंजाब ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, 8 लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी से अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ धारा 376डी, 365, 342, 506, 34 सहित पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि बलजीत, कान्हा, दिनेश, चौहान व चार अन्य युवकों ने पहले उसका अपहरण किया फिर पंजाब के एक गांव में ले जाकर 15 अगस्त को सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान वह किसी तरह आरोपियों के चुंगल से भाग निकली और पुलिस को शिकायत दी है।
15 साल की किशोरी से दुष्कर्म
एक अन्य मामले में कलानौर थाना क्षेत्र की एक 15 वर्षीय किशोरी ने गांव के एक युवक पर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करवाया है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी सतीश ने उसके साथ जबरदस्ती की व किसी को भी बताने पर मारने की धमकी दी। पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर विभिन्न धाराओं व एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है। वहीं, सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के युवक ने दो लोगों पर मारपीट कर कुकर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी अरुण व राजेश के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें