रोहतक। सर्वोच्च न्यायालय, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल व वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की हिदायतों की अनुपालना में जिले में सभी कंबाइन हार्वेस्टर के लिए सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) लगाना अनिवार्य किया गया है। जिले में सभी कंबाइन हार्वेस्टर को एसएमएस अनिवार्य रूप से साथ लगाना होगा। इसके लिए आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जांच टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
डीसी सचिन गुप्ता ने कहा है कि जिला प्रशासन ने पराली जलाने की घटनाओं की धरातल पर जांच के लिए प्रवर्तन टीमें व पराली प्रोटेक्शन फोर्स गठित किया है। जिले में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए उपमंडल अधिकारी नागरिक व पुलिस उपाधीक्षक को उपमंडल नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जिन्हें पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष हिदायतें भी जारी की गई हैं। संवाद