रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल यूनिफेस्ट 2024 का सोमवार से आयोजन होगा।
यूनिफेस्ट 20 नवंबर को संपन्न होगा। इसमें रोहतक व सोनीपत और झज्जर व फरीदाबाद जोनल यूथ फेस्टिवल की पहला, दूसरा, तीसरा, ओवरऑल ट्रॉफी और रनर अप टीम भाग लेगी। निदेशक युवा कल्याण डॉ. प्रताप राठी ने बताया कि इस इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल के लिए टैगोर सभागार, राधाकृष्णन सभागार, अंबेडकर हॉल, एफडीसी (प्रथम तल तथा द्वितीय तल) व टैगोर सभागार गैलरी आयोजन स्थल रहेंगे। लगभग 40 महाविद्यालयों की टीमें यूनिफेस्ट 2024 में भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि यूनिफेस्ट में 43 विभिन्न विधाओं में विद्यार्थी भाग लेंगे। इसमें ग्रुप डांस, फोक डांस, ऑन दी स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग व रंगोली आदि।
सुबह 9 से 5 बजे तक ग्रुप डांस की तैयारी करती हूं। कई यूथ फेस्टिवल में भाग ले चुकी हूं। 2022 में वैश्य कॉलेज में हुआ यूथ फेस्टिवल व 2021 में नेकीराम यूथ फेस्टिवल में भाग लिया है। नेकीराम कॉलेज 2024 में हुए फेस्टिवल में सामान्य ग्रुप डांस में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
आरती, छात्रा इतिहास विभाग एमडीयू
स्कूल में स्वतंत्रता दिवस व गंणतंत्र दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रमों में हर भाग लिया है व सभी कार्यक्रमों में जीता हासिल की है। पहली बार 2022 में यूथ फेस्टिवल में भाग लिया था। नेकीराम कॉलेज 2024 में हुए यूथ फेस्टिवल में ग्रुप डांस में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। डांस के साथ पोस्टर मेकिंग में भी रुचि है। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भी कई भाग लिया है।
अंजु, छात्रा दृश्य कला विभाग, एमडीयू
बचपन से ही डांस व पेंटिंग में रुचि है। इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में भाग लेने के लिए ग्रुप डांस की तैयारी कर रही हूं। इससे पहले नेकीराम कॉलेज 2024 में यूथ फेस्टिवल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल में भी पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर ट्रॉफी जीती है।
वर्तिका, छात्रा दृश्य कला विभाग, एमडीयू
-
मेरी व मेरी बहन नेहा की रुचि गायन में है। दोनों ने ही स्कूल में हर प्रतियोगिता में भाग लिया है। स्कूल में कई बार ट्राॅफी जीती है। इससे पहले नेकीराम कॉलेज 2024 में यूथ फेस्टिवल में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
स्नेहा, छात्रा गणित विभाग एमडीयू
16सीटीके19..आरती। संवाद
16सीटीके19..आरती। संवाद