फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादक पदार्थों की सप्लाई पर अंकुश लगाने के लिए टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने विभिन्न स्तर पर मिशन टीमें गठित की हैं। मधुबन स्थित हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की निगरानी में जिला और उप मंडल स्तर के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मिशन टीमें बनाई गई हैं। इसके नोडल अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल होंगे। यह जानकारी उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने दी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिला स्तर पर गठित मिशन टीम में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दीप्ति माथुर, सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला, पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र राणा, जिला न्यायवादी राजेश गिल, ड्रग नियंत्रण अधिकारी मनदीप मान, जिला समाज कल्याण अधिकारी महावीर गोदारा तथा जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र मलिक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रोहतक उपमंडल स्तर पर मिशन टीम में उप मंडलाधीश राकेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक डॉ. रविंद्र, सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेशचंद्र, खंड शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा तथा एनसीबी के प्रभारी शिव दर्शन शामिल हैं।
महम उपमंडल स्तर पर मिशन टीम में उप मंडलाधीश दलबीर सिंह, महम के अतिरिक्त पुलिस उपाधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवानी, खंड शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा व एनसीबी के प्रभारी शिव दर्शन को शामिल किया गया है। सांपला उपमंडल स्तर पर मिशन टीम में उप मंडलाधीश राकेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रीनू, खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र खत्री तथा एनसीबी के प्रभारी शिव दर्शन शामिल हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिले के 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी क्लस्टर मिशन टीमें गठित की गई हैं। इनमें बनियानी, पिलाना, बालंद, करौंथा, सांघी, भालोठ, घिलौड़, पाकस्मा, मोखरा, बलम्बा, खरावड़, इस्माईला, हसनगढ़, समरगोपालपुर, निंदाना, फरमाना, गिरावड़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें