फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जल्द स्थानांतरण न करने पर 15 के बाद प्रदर्शन करेंगे शिक्षक

Mon, 04 Aug 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। उल्लास कार्यक्रम का विरोध और प्राथमिक शिक्षकों का जोन पॉलिसी के तहत स्थानांतरण जल्द नहीं करने पर 15 अगस्त के बाद आंदोलन करने का निर्णय सेक्टर-1 स्थित प्राथमिक स्कूल में रविवार को प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी की हुई बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता देवेंद्र दहिया ने की। इस दौरान संघ हरियाणा में विशेष योगदान व सहयोग देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के उप प्रधान विनोद ठाकरान ने कहा कि राज्य कार्यकारिणी सभी मुद्दों पर शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्री के सामने पहले ही बात रख चुकी है। अब जल्द बात करेंगे। यदि स्थानांतरण नहीं हुए तो संगठन खंड, जिला के बाद राज्यस्तर पर प्रदर्शन करेगी।
इस दौरान जिला अंबाला से प्रकाश, भिवानी से भूपेंद्र चाहर, हिसार से विवेक शर्मा, कुरुक्षेत्र से राजेंद्र टंडन, जिला संरक्षक सुधीर ढांढा, सोनीपत से देवेंद्र गहलावत, फतेहाबाद से योगेंद्र वर्मा व पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला रोहतक की तरफ से विजय हुड्डा, ललित कुमार, विजेंद्र बाह्मणीया, रामचंद्र मलिक, हरिओम व आशीष कुमार ने डॉ. यशपाल पिलानिया, राजेश देशवाल, देवेंद्र दहिया, प्रदीप कुमार, डॉ. सुनीता हुड्डा, मनोज हुड्डा, संजय चोपड़ा, जापान सिंह, विजेंद्र हुड्डा को राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा में विशेष योगदान व सहयोग के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें