फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मांगों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगा शिक्षक संघ, सोमवार से पूर्ण हड़ताल की तैयारी

विज्ञापन
18. एमडीयू में मांगों को लेकर काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन करते गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के सदस्य। - फोटो : Archive
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जारी काले बिल्ले लगाकर कलम छोड़ हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि अब तक उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

संघ प्रधान सुरेश कौशिक ने बताया कि प्रशासन कर्मचारियों की जायज मांगों पर भी गंभीरता नहीं दिखा रहा जिससे भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि सोमवार को संघ की आम सभा बुलाई जाएगी जिसमें आगामी आंदोलन को लेकर कड़ा फैसला लिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो सोमवार से कर्मचारी पूर्ण हड़ताल पर जा सकते हैं।

प्रधान ने बताया कि पूर्ण हड़ताल होने की स्थिति में विश्वविद्यालय का कार्य पूरी तरह प्रभावित होगा और चल रही परीक्षाओं पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए फिलहाल आंदोलन को सोमवार तक सीमित रखा गया है। शिक्षक संघ अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपेगा।
विज्ञापन


धरनास्थल पर प्रधान सुरेश कौशिक, उपप्रधान प्रेम सजवान, महासचिव डॉ. विजय पाल, सह सचिव राजकुमार रंगा, कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, पूर्व प्रधान फूल कुमार बोहत, जयभगवान मलिक, कर्ण सिंह, योगेश बलाना, हरिप्रकाश, परविंदर दलाल, संजय शर्मा, सुरजीत मलिक, संजीव, मुकेश सैनी, दिग्विजय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें