रोहतक। राजकीय विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य छोड़ फोन पर बात करने व रील बनाने वाले अध्यापकों पर अब कार्रवाई होगी। जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने वीरवार कहा कि शैक्षणिक कार्य छोड़ कर फोन पर किसी भी प्रकार की बातचीत नियमों के विरुद्ध है। इसके लिए उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी कहा कि विद्यालय में किसी भी प्रकार की रील आदि बनाना अवैध है। यदि किसी सांस्कृतिक प्रोग्राम की वीडियो रील आदि बनाई जाती है तो संबंधित मुखिया से लिखित अनुमति लेनी आवश्यक है। साथ ही उन वीडियो या रील को बगैर सक्षम अधिकारी की लिखित अनुमति के सोशल मीडिया पर साझा किया गया तो आदेशों की अवहेलना का दोषी मानते हुए आगामी सख्त प्रशासनिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।