फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिक्षकों ने चुनाव में पद अनुसार ड्यूटी लगाने के लिए उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के शिक्षकों ने चुनाव में पद अनुसार ड्यूटी लगाने की आवाज उठाई है। इस संबंध में प्रशासन व जिला निर्वाचन अधिकारी से असिस्टेंट व एसोसिएट प्रोफेसर को उनके रैक के हिसाब से सम्मानजनक जिम्मेदारी देने की मांग की है। इस बारे में उपायुक्त का पत्र भी भेजा जाएगा।
एमडीयू शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विकास सिवाच ने यहां जारी बयान में कहा कि चुनाव में ड्यूटी को लेकर सही तरीके से जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए। विवि के प्रोफेसर की चुनाव में ड्यूटी नहीं लगती है। असिस्टेंट व एसोसिएट प्रोफेसर को चुनावी प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है। अक्सर इन्हें जूनियर स्तर के कर्मचारियों की जिम्मेदारी दे दी जाती है। यह गलत है। इसलिए अधिकारी इन शिक्षकों का मान सम्मान बनाए रखते हुए इन्हें इनके पद अनुसार सम्मानजनक जिम्मेदारी सौंपे। इस संबंध में संघ की ओर पत्र भी लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सरकारी कॉलेजों के शिक्षकों की ओर से भी मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखा है। ऑल हरियाणा गर्वनमेंट कॉलेज टीचिंग एसोसिएशन के राज्य प्रधान डॉ. अमित चौधरी ने कहा कि चुनावी ड्यूटी को लेकर सभी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। इस ड्यूटी के लिए चुनाव आयोग के निर्धारित मानदंडों का पालन करना जरूरी है। इसके तहत किसी सीनियर को जूनियर के तहत ड्यूूटी न दी जाए। इसी संबंध में आयोग से आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें