फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिक्षकों ने डिटिजल डायरी के विरोध और अन्य मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Fri, 18 Apr 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो 34- सोनीपत के सेक्टर-14 ​स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर रोष जता
विज्ञापन
सोनीपत। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन एवं मास्टर वर्ग एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर संयुक्त रूप से सेक्टर-14 स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर दोपहर बाद प्रदर्शन किया। इसके बाद एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष अनीता दूहन के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री, शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव व निदेशक के नाम सहायक अनिल धनखड़ को मांगपत्र दिया।
विज्ञापन

अध्यापकों ने एमआईएस पोर्टल पर टीचर डायरी भरने का विरोध जताते हुए कहा कि यह आदेश न केवल अव्यवहारिक है, बल्कि शिक्षकों व छात्रों दोनों के समय की बर्बादी है। शिक्षकों पर पहले ही गैर शैक्षणिक कार्यों का बोझ है। ऐसे में यह आदेश उनके मुख्य अध्यापन कार्य में बाधा उत्पन्न करते हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की मांग की गई है, लेकिन सरकार इसके विपरीत शिक्षकों को डिजिटल डायरी जैसे कार्यों में उलझाया जा रहा है। शिक्षक संघ मांग करता है कि ऑफ लाइन टीचर डायरी की वर्तमान व्यवस्था को ही जारी रखा जाए। अगर सरकार ने अपने आदेश वापस नहीं लिए तो शिक्षक संघ को राज्यव्यापी आंदोलन करना पड़ेगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

फोटो 34- सोनीपत के सेक्टर-14 स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर रोष जता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें