फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया शिक्षाविदों को सम्मानित

Sat, 13 Feb 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा मानव का आधार है, इसके बिना वह अधूरा है। हमें शिक्षा प्रणाली को इस कदर मजबूत करना होगा कि इससे बच्चों को लाभ हो और वह अपने साथ समाज का भी नाम रोशन कर सकें। यह कहना है हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल डॉ. देवव्रत का। 
विज्ञापन

शिक्षा मानव का आधार है, इसके बिना वह अधूरा है। हमें शिक्षा प्रणाली को इस कदर मजबूत करना होगा कि इससे बच्चों को लाभ हो और वह अपने साथ समाज का भी नाम रोशन कर सकें। यह कहना है हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल डॉ. देवव्रत का। 

यह बोले अतिथि
राज्यपाल डॉ. देेवव्रत ने कहा कि पहले गुरुकुल शिक्षा प्रणाली थी। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता था। बच्चों को गुरु के कुल में शामिल किया जाता था और गुरु उन बच्चों को उच्च शिक्षा की गारंटी देकर काम करते थे। लेकिन मौजूदा शिक्षा में खामियां आ गईं हैं।
विज्ञापन

 इन खामियों को दूर करके शिक्षा का स्तर उठाना होगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष आचार्य यशपाल ने कहा कि शिक्षाविदों को कड़ी मेहनत करके बच्चों के भविष्य को निखारना चाहिए। विधायक मनीष ग्रोवर ने कहा कि शिक्षा के उत्थान के लिए सरकार प्रयासरत है। सरकार की मंशा है कि हर बच्चे को नैतिक शिक्षा मिले। जल्द ही शिक्षा में नैतिक शिक्षा विषय को जोड़ा जाएगा और शिक्षा उत्थान के प्रयास किए जाएंगे।

गोयल क्लासेज को सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान का पुरस्कार 
डॉ. देवव्रत ने आईआईटी, जेईई और पीएमटी की तैयारी कराने वाले शिक्षण संस्थानों को सम्मानित किया। इस दौरान गोयल क्लासेज को सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान का पुरस्कार मिला। उन्होंने डायरेक्टर विजय कुमार गोयल को इसके लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें