फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Sat, 02 Aug 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में काली पट्टी बांधकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदर्शन क
विज्ञापन
रोहतक। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में हरियाणा गवर्नमेंट कॉलेज टीचर एसोसिएशन के लोकल यूनिट सदस्यों की ओर से पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रोष प्रदर्शन किया गया। शिक्षकों ने शुक्रवार को पूरा दिन काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। लोकल यूनिट के प्रधान डॉ. बसंत कुमार ने पुरानी पेंशन बहाल करने मांग की। उन्होंने कहा कि सभी को पता चल गया है कि न राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) न एकीकृत पेंशन स्कीम (यूपीएस) में उनका भविष्य सुरक्षित है। सभी की सामूहिक मांग पुरानी पेंशन लागू कराना है। पुरानी पेंशन और यूपीएस में अब ज्यादा अंतर नहीं रहा है। यदि सरकार कर्मचारियों का 60 प्रतिशत अंश ब्याज सहित सेवानिवृत्ति पर लौटा देती है तो यह पुरानी पेंशन की तरह ही मानी जाएगी। इस मौके पर लोकल यूनिट के उप प्रधान नीलम मंगला, सचिव डॉ. भूपेंद्र अहलावत, कोषाध्यक्ष डॉ. योगेश, संगठन सचिव डॉ. निशांत, डॉ. नीति अहलावत, डॉ. नवीन, डॉ. सचिन लड़वाल, डॉ. नरेश, डॉ. राजेश, डॉ. प्रदुमन और डॉ. सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें