फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रक्तदाताओं को बैज और प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

Sat, 02 Aug 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
देश भक्ति स्मारक स्थल आंबेडकर चौक पर रक्तदाता को प्रशंसा पत्र देते संत बाबा सूखा शाह, समाजसेवी
विज्ञापन
रोहतक। देश भक्ति स्मारक स्थल आंबेडकर चौक पर रक्तदान शिविर में 28 लोगों ने रक्तदान किया। राष्ट्र देवो भव: मिशन के संस्थापक संत बाबा सूखा शाह ने बताया कि वीरवार को रक्तदान शिविर प्रसिद्ध समाजसेवी लवलीन टुटेजा लवली के जन्मदिवस पर लगाया। इस दौरान सुरेश ने 14वीं बार और अनिल ने 11वीं बार रक्तदान किया। संत बाबा सुखा शाह ने रक्तदाताओं को बैज और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। लवलीन टुटेजा लवली ने सभी युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर संजय सिक्का, बलदेव खुराना, सुभाष गोगिया, श्वेता, डाॅ. चमत्कार, डाॅ. लतेश, डाॅ. तिलक भूतियानी, शुभम शर्मा और राजेंदर मनचंदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें