03सीटीके01-शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को बधाई देते राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा के पदाधिक
रोहतक। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा के पदाधिकारियों ने रविवार को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को उनके निवास स्थान पानीपत जाकर दीपावली पर्व और शिक्षा मंत्री बनने पर बधाई दी। इस दौरान शिक्षकों की समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला रोहतक के प्रधान रामराज कादयान ने बताया कि शिक्षक संघ के राज्य प्रधान तरुण सुहाग ने शिक्षा मंत्री का ध्यान स्कूलों, बच्चों और शिक्षकों की समस्याओं की ओर आकर्षित किया। उन्होंने प्रमोशन हुए शिक्षकों की सूची शीघ्र जारी करने, एकल अध्यापक स्कूलों में स्थायी व्यवस्था, अंतर जिला स्थानांतरण और प्राथमिक विद्यालयों में सफाई कर्मचारी की व्यवस्था की मांग उठाई। शिक्षा मंत्री ने शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जल्द ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इन मुद्दों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने संघ को चंडीगढ़ सचिवालय में बैठक के लिए आमंत्रित करने की बात भी कही।इस अवसर पर विनोद ठाकरान कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ, महासचिव राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय हुड्डा और राज्य उप प्रधान ललित कुमार भी उपस्थित रहे।