फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिक्षकों और गैर शिक्षकों ने कराई कैंसर जांच

विज्ञापन
वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित कैंसर जांच शिविर में जांच कराते ​शिक्षक व गैर ​शिक्षक कर्मचार
विज्ञापन
रोहतक। वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रांगण में निजी अस्पताल के सहयोग से कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें कॉलेज के शिक्षक, गैर- शिक्षक व विद्यार्थियों की बीपी, शुगर, हड्डियों की क्षमता व कैंसर की जांच की गई। वाईआरसी कमेटी की संयोजक प्रीती दहिया, डॉ. कमलेश ढुल, डॉ. इंदु, डॉ. राखी के निर्देशन में चिकित्सकों की टीम ने जांच की। इसके बाद डॉ. जय गोपाल शर्मा ने विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को विभिन्न बीमारियों से संबंधित दवाइयों की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. तरुणा मल्होत्रा ने टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अमूल्य धन है। हमें समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच कराते रहना चाहिए। इस मौके पर डॉ. मधु साहनी, डॉ. ज्योति आहूजा, डॉ. निधि, मीनू गुप्ता, डॉ. अंजू सचदेवा, डॉ. अंजू शर्मा, डॉ. ज्योति गोयल , डॉ. सुदेश, डॉ. पूजा, डॉ. सुनीता, डॉ. कुसुम, डॉ. मोनिका मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें