रोहतक। वैश्य महाविद्यालय में रविवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। विज्ञान वाणिज्य एवं मानविकी संकाय के विद्यार्थियों के माता-पिता ने शिक्षकों से अपने बच्चों के विषय में जानकारी ली।
महाविद्यालय के कांफ्रेंस हॉल में मानविकी संकाय के सभी प्राध्यापकों ने अंग्रेजी हिंदी भूगोल अर्थशास्त्र राजनीति शास्त्र इतिहास गणित आदि विषयों के बारे में चर्चा की।
इस अवसर प्राचार्य डॉ. फूल सिंह यादव, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. वीरेंद्र खुराना, डॉ. विनीत बाला, डॉ. सुनैना, डॉ. पिंकी व अन्य उपस्थित रहे।