फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बच्चों को बताए परीक्षा में सफलता पाने के तरीके

Thu, 25 Jun 2026 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सूर्या ग्रुप की ओर से बुधवार को चौथे पांच दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ। ग्रुप के डायरेक्टर प्रवीण गहलोत ने बताया कि संस्था सामाजिक उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन

कैंप के पहले दिन ओम उच्चारण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। शिक्षा विशेषज्ञ प्रवीण गहलोत ने बच्चों को परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन और सफलता प्राप्त करने के प्रभावी तरीके बताए।
उन्होंने कहा कि शिविर को विशेष रूप से इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि इसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक सभी प्रमुख शिक्षाएं शामिल हों। संस्था का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को कम समय में अधिकतम लाभ पहुंचाना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष फोकस रहेगा। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा, जो बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें