फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गणित और अंग्रेजी रोचक ढंग से पढाने के गुर सिखाए

Fri, 10 May 2024 05:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। निपुण हरियाणा के तहत खंड मातनहेल में खंड के प्राथमिक शिक्षकों प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित किया गया। खंड के सभी 130 प्राथमिक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन

शिविर में शिक्षकों को गणित और अंग्रेजी से संबंधित कक्षा चार और पांच के मौजूदा सत्र में पढाए जाने वाली पाठ्यचर्या पर विस्तार से चर्चा की गई। एससीईआरटी के विषय विशेषज्ञ ने प्रशिक्षण का पर्यवेक्षण भी किया। इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज ने शिक्षकों से कहा कि यदि वह प्रशिक्षण के दौरान बताई गई विषय वस्तु को गंभीरता से लेंगे, तभी कक्षा-कक्ष में इसे लागू कर सकेंगे। जिला एफएलएन समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया,खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय बाला ने शिक्षकों को जानकारी दी। एससीईआरटी से आए विषय विशेषज्ञ अश्विनी कुमार ने प्रशिक्षण सत्रों का बारीकी से अवलोकन किया। मास्टर ट्रेनर की भूमिका चेतना, मोनिका, विभा, सुधा तथा वेद प्रकाश ने निभाई। इस अवसर पर खंड प्रशिक्षण समन्वयक बीआरपी दिनेश तथा तकनीकी समन्वयक नीरज मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें