झज्जर। सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन ने नेहरु कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम में किसी भी बाहरी और अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों एवं सुरक्षा गार्द का निरीक्षण किया और सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए। स्ट्रांग रूम में ईवीएम के रखरखाव की व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्त तैयारियां समय से पहले पूर्ण करना सुनिश्चित करें। सुरक्षा के सभी प्वाइंटों का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगाई गई गार्द से भी सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी ली और इस संवेदनशील ड्यूटी के बारे में कर्मचारियों को विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कर्मचारियों को इस ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, ड्यूटी सावधानीपूर्वक व सतर्कता से करने और 24 घंटे स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में कर्मचारियों को तैनात रहने बारे हिदायत दी।