फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शराब का अवैध कारोबार जमाने के लिए की थी टैक्सी ड्राइवर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शराब का अवैध कारोबार जमाने के लिए जींद के तीन युवकों ने टैक्सी चालक की हत्या की थी। इसके लिए चालक के हाथ व पैर बांधकर जिंदा ही भाठौठ ब्रांच में फेंक दिया। सीआईए प्रथम ने कार्रवाई करते हुए जींद जिले के तीन आरोपियों दीपक उर्फ चेला व मोहित निवासी घोघडिया व कालवा निवासी शमशेर उर्फ शेरु को गिरफ्तार किया है। रविवार को उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी सांपला राकेश कुमार ने बताया कि 18 नवंबर को सूचना मिली कि जेएनएल व भालौठ ब्रांच के बीच पटरी पर एक युवक का शव पड़ा है। युवक के हाथ व पैर परणे से बंधे हुए हैं। दो दिन बाद शव की शिनाख्त सोनू पुत्र हरिचंद निवासी बिहार हाल में हनुमान चौक दिल्ली के तौर पर हुई। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया। जांच में पता चला कि सोनू टैक्सी ड्राइवर की नौकरी करता था। 16 नवंबर को सोनू की टैक्सी हरियाणा के लिए बुक की गई। रात करीब 9 बजे सोनू दिल्ली से चला था, अगले दिन उसके भाई ने कॉल की तो फोन बंद मिला।
साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंची सीआईए की टीम
एसपी ने मामले की जांच सीआईए प्रथम व साइबर सेल की टीम को दी। एसआई सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने साइबर टीम की मदद से आरोपी दीपक उर्फ चेला, मोहित व शमशेर उर्फ शेरु को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि शमशेर और मोहित हैदराबाद में टैक्सी चालक का काम करते थे। शमशेर की बहन की शादी मोहित के परिवार में हो रखी है जिससे आपस में उनकी जान पहचान है। आरोपी दीपक गुड़गांव व फरीदाबाद में ठेके पर सेल्समैन की नौकरी करता था। आरोपी दीपक के खिलाफ मारपीट व अवैध शराब के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

अवैध शराब का कारोबार के लिए चाहिए थी टैक्सी
पुलिस के मुताबिक दीपक दोनों आरोपियों के साथ मिलकर शराब का अवैध कारोबार करना चाहते था। इसके लिए टैक्सी की जरूरत थी। इसके लिए आरोपी दीपक ने रैपिडो एप से टैक्सी को हरियाणा के लिये बुक किया। 16 नवंबर को दिल्ली से टैक्सी मे सवार होकर चले। जब आरोपी आईएमटी के नजदीक पहुंचे तो टैक्सी चालक सोनू के हाथ व पैर परणे से बांध दिये। साथ ही जिंदा की नहर में फेंक दिया। इसके बाद टैक्सी में सवार होकर फरार हो गए। आरोपियों ने गाड़ी पर लगे जीपीएस सिस्टम को उखाड़ कर नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें