फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ईपी इवेंट में तनुजा ने स्वर्ण जीता

विज्ञापन
12सीटीके42..विक्रमादित्य ग्लोबल स्कूल में मंगलवार को आयोजित तलवारबाजी प्रतियोगिता में दमखम दिखा
विज्ञापन
रोहतक। दो दिवसीय जिलास्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हो गया। इसमें सब जूनियर, जूनियर व सीनियर खिलाडियों ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता विक्रमादित्य ग्लोबल स्कूल के निदेशक विक्रम देशवाल ने की। उन्होंने खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से भी विद्यार्थी अपना कॅरिअर बना सकते हैं।
विज्ञापन


जूनियर ईपी इवेंट लड़कियों में तनुजा ने स्वर्ण, खुशबू ने रजत व तनवी ने कांस्य पदक जीता। जूनियर ईपी इवेंट लड़कों में गौरव ने स्वर्ण, जतिन ने रजत, प्रिंस व युगांक ने कांस्य पदक जीता। फाइनल इवेंट में सौरव ने स्वर्ण, रूस्तम ने रजत, यश पंघाल ने कांस्य पदक जीता। सीनियर वर्ग के ईपी इवेंट लड़कियों में तनु गुलिया ने स्वर्ण, तनुजा ने रजत, भावना व मीनाक्षी ने कांस्य पदक जीता। सीनियर वर्ग के ईपी इवेंट लड़कों में लोकेश ने स्वर्ण, गौरव ने रजत, जतिन व प्रिंस ने रजत पदक जीता। इस अवसर पर जिला सचिव देवेंद्र डबास, प्रधान राजेश ओहल्याण, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, भगता पहलवान, जतिन फौजी और सुनील कुमार उपप्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें