विजेताओं को पुरस्कृत करते हैं प्राचार्य डॉ परमभूषण आर्य
कलानौर। सत जींदा कल्याणा कॉलेज में भूगोल विभाग और पर्यावरण क्लब ने ओजोन दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने रंगोलियां बनाकर ओजोन परत के संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। रंगोली प्रतियोगिता में तनु व रितु ने प्रथम, प्रियंका व नैनो ने द्वितीय स्थान पाया। रिंकू व रजनी तीसरे स्थान पर रहीं। प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार दुआ ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संवाद