फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रतिभाओं ने बिखेरे रंग, संगीत और नृत्य का मिला प्रशिक्षण

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव मुरथल में अटल ई-लाइब्रेरी के उद्घाटन अवसर पर सरपंच व ग्रामीण। स्रोत: सूचन - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सोनीपत। नटराज थियेट्रिकल ग्रुप और आईसीएस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यशाला में उत्साह, उमंग और रचनात्मक गतिविधियां देखने को मिलीं। कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रशिक्षुओं ने योग, संगीत, नृत्य और अभिनय की विभिन्न विधाओं का अभ्यास कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यशाला की शुरुआत योग सत्र से हुई, जिसमें प्रतिभागियों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े अभ्यास करवाए गए। इसके बाद संगीत कक्षा में समूह गायन का आयोजन हुआ। जहां प्रशिक्षुओं ने सुर और लय का अभ्यास किया। साथ ही विभिन्न वाद्य यंत्रों के माध्यम से संगीत की बारीकियों को समझाया गया।
नृत्य सत्र में प्रतिभागियों ने हरियाणवी, पंजाबी और पाश्चात्य शैली के नृत्यों का अभ्यास किया। वहीं अभिनय कक्षा में हिंदी नाटक का मंचन कर कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनके प्रदर्शन को प्रशिक्षकों और उपस्थित लोगों ने सराहा।
विज्ञापन

कार्यशाला में वरिष्ठ रंगकर्मी मास्टर विद्यासागर ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कला के महत्व पर प्रकाश डाला और युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़कर अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया।
आईसीएस के प्रबंधक परिमल कुमार ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं युवाओं में आत्मविश्वास और रचनात्मकता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। आयोजक नटराज थियेट्रिकल ग्रुप के अध्यक्ष सत्यवान सरोहा ने बताया कि कार्यशाला का समापन 16 जून को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें