फोटो : सोनीपत के गांव बरोणा में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते दी रेवेन्यू पटवार एवं कान
खरखौदा। गांव बरोणा में द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा व भारतीय जनहित परिषद खरखौदा की ओर से रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
एसोसिएशन के राज्य महासचिव सन्नी दहिया ने बताया कि समारोह में सीबीएसई की 12वीं में 497 अंक प्राप्त कर रोहतक जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बरोणा की रिद्धिमा को 31 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।
हरियाणा बोर्ड की 12वीं विज्ञान संकाय में ब्ल़ॉक स्तर पर प्रथम रहने वाली मुस्कान व वाणिज्य संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लक्ष्य को 11-11 हजार रुपये दिए गए। 10वीं कक्षा में गांव स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी नकद पुरस्कार दिए गए।