रोहतक। मेरा विकेट निकालना मैच का टर्निंग पॉइंट था। इतने बड़े मंच पर गेंदबाजी करने का मौका मिला तो मन में था कि मुझे कैसे भी करके विकेट निकालना है। मेरा पिछला एक साल काफी कठिनाइयों से भरा रहा है। टीम ज्वाइन करने के बाद मेरे मन में यहीं था कि मुझे एक न एक दिन टीम को जिताना है।
यही फाइनल मैच में हुआ। फाइनल से पहले मन में थोड़ी झिझक थी। मैं अपने आप को मोटिवेट कर रही थी। जब 12 नवंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलूंगी तो और अच्छा लगेगा। इसके लिए मैं काफी उत्सुक हूं। ऐसा कहना है क्रिकेटर शैफाली वर्मा का। उन्होंने कहा कि पिता संजीव वर्मा हर समय मोटिवेट करते हैं।
पिताजी पहले वाली इनिंग का वीडियो दिखाते हैं कि तुमने सबकुछ किया है। परिवार की वजह से आज मैं इस मुकाम पर हूं। विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी शैफाली वर्मा का रोहतक पहुंचने पर भव्य अभिनंदन किया गया। सबसे पहले शैफाली का सांपला के निकट रोहद टोल पर स्वागत किया।
वहां से गाड़ी के खुले सनरूफ से बाहर निकलकर शैफाली और उनकी बहन नैन्सी रोहतक सर्किट हाउस पहुंचीं। सांपला से शैफाली के साथ पूरा गाड़ियों का काफिला चल रहा था। सांपला से घर तक लगभग 20 जगह स्वागत किया गया। सांपला से रोहतक सर्किट हाउस तक खुली जीप में शैफाली का लगभग 10 से ज्यादा जगह स्वागत किया। लोगों ने शैफाली के साथ सेल्फी ली।
शैफाली वर्मा खुली जीप में सवार होकर शहर से होती हुई घर पहुंचीं। सर्किट हाउस के बाद सेक्टर 14 गेट, पावर हाउस, डी पार्क, अशोका चौक, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर कार्यालय, जिला विकास भवन व अन्य जगह पर उनका स्वागत किया गया।
जब शैफाली ने अपनी गली में प्रवेश किया तो उनके प्रशंसकों की भीड़ उमड़ गई। गली से घर तक नगाड़ों की थाप पर भाई सहिल और प्रशंसक डांस करते हुए ले गए। शैफाली के घर के बाहर जमकर आतिशबाजी की गई।
इन्होंने किया स्वागत
प्रदेश सरकार की ओर से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, उपायुक्त सचिन गुप्ता, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, कांग्रेस शहरी प्रधान कुलदीप केडी, महापौर राम अवतार वाल्मीकि, पूर्व महापौर मनमोहन गोयल व उपमंडलाधीश आशीष कुमार, सांपला मार्केट कमेटी के चेयरमैन उदय भान मलिक व अन्य ने स्वागत किया।
मंत्री कृष्ण बेदी ने शैफाली को पहनाई पगड़ी
प्रदेश के सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने स्थानीय सर्किट हाउस में शैफाली वर्मा व उनके परिजनों का सरकार की ओर से मान-सम्मान की प्रतीक पगड़ी पहनाकर और शॉल भेंटकर अभिनंदन किया। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त सचिन गुप्ता ने शैफाली वर्मा को सम्मानित किया। मंत्री बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से शैफाली वर्मा का पूरा मान-सम्मान किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 12 नवंबर को शैफाली वर्मा से मिलेंगे। इस मौके पर शैफाली वर्मा के दादा संतलाल, पिता संजीव वर्मा, चाचा बिंदर, भाई साहिल मौजूद रहे।
शैफाली वर्मा ने देश-प्रदेश का नाम किया रोशन
मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि शैफाली वर्मा ने विश्वकप मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश-प्रदेश के लिए गौरव का काम किया है। उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट टीम की इस जीत ने न केवल युवाओं बल्कि बुजुर्गों में भी जोश भर दियाहै। उन्होंने शैफाली वर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वर्तमान सरकार खिलाड़ियों को दे रही बेहतर सुविधाएं
बेदी ने कहा कि वर्ष 2014 से पूर्व की सरकारें खिलाड़ियों को पदक जीतने के बाद सम्मानित करती थीं जबकि वर्तमान सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को भी नकद राशि दी जा रही है। प्रदेश सरकार की ओर से स्टेडियम में प्रवेश करने वाले हर खिलाड़ी का बीमा करवाया है। उनकी डाइट में बढ़ोतरी की गई है। सरकार की तरफ से प्रदेश में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का खेल नीति के अनुसार नकद इनाम व रोजगार देकर उनके भविष्य को सुरक्षित कर रही है।
पत्रकार के सवाल पर नाराज हुए मंत्री
मंत्री कृष्ण कुमार बेदी से जब पत्रकार ने खेल मैदानों की हालत को लेकर सवाल किया तो वह नाराज हो गए। वहीं, पत्रकार के साथ बहस भी हुई। मंत्री ने कहा कि आपके पास कितने मैदानों की लिस्ट है। आप हमें लिस्ट दे दिजिए चेकआउट करा लेंगे आपकी शंका दूर कर देंगे। उन्होंने कहा कि उपायुक्त सचिन गुप्ता यहां पर हैं। जो-जो आप इनकों बताएंगे चेक करके शाम तक आपको बता देंगे। वहीं, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि आज खुशी का दिन है।
किसी को कोई बट, इफ व परंतु करने की जरूरत नहीं
मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि जीतना गौरव बेटी ने बढ़ाया है उतना गौरव हम परिवार व समाज का बढ़ाने का करेंगे। किसी को कोई बट, इफ व परंतु करने की जरूरत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सारी चीजें मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र की हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की मांग की जरूरत नहीं है जो वे मांग नहीं करेंगे वो भी करेंगे हम। उन्होंने कहा भूपेंद्र हुड्डा के प्रतिनिधि के तौर पर नहीं आया हूं। मैं मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर आया हूं। जितना भूपेंद्र हुड्डा कह रहे हैं उससे ज्यादा करेगी सरकार।
मनीष ग्रोवर के कार्यालय पर शैफाली को गदा भेंट किया
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर कार्यालय पर शैफाली को गदा भेंट करके स्वागत किया गया। कार्यालय पहुंचने पर युवा नेता हिमांशु ग्रोवर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शैफाली वर्मा का नागरिक अभिनंदन किया।
सांपला टोल प्लाजा पर एडीसी नरेंद्र कुमार, भाजपा के जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका ने किया स्वागत
इससे पूर्व शैफाली वर्मा का सांपला टोल प्लाजा पर पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, भाजपा के जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, मंडल आयुक्त के ओएसडी शुभम व पुलिस उपाधीक्षक रवि खुंडिया ने स्वागत किया। टोल प्लाजा पर देशभक्ति गीतों और फूलों से स्वागत किया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने समर्थकों सहित खरावड़ गांव स्थित किंग्स हवेली के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे शॉल भेंटकर सम्मानित किया।
11...रोहतक के घनीपुरा में महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता खिलाड़ी क्रिकेटर शैफाली वर्मा के स्वागत