फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई की चीनी व सरसों का तेल 15 जून तक लें : उपायुक्त

Fri, 12 Jun 2026 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मई माह के तहत वितरित की जाने वाली चीनी और सरसों तेल की वितरण अवधि बढ़ाकर 15 जून कर दी है।
विज्ञापन

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिन बीपीएल और गुलाबी राशन कार्डधारकों को मई माह का चीनी व सरसों तेल अभी तक नहीं मिला है, वे 15 जून तक अपने संबंधित डिपो से राशन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सभी पात्र लाभार्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर अपना राशन लेने की अपील की है। राशन वितरण से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उपभोक्ता खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के टोल फ्री नंबर 1967 और 1800-180-2087 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें