रोहतक। जिले के बिजली के बकाया बिलों के उपभोक्ताओं का आह्वान किया है कि वे सरचार्ज माफी योजना-2025 का लाभ उठाएं। यह योजना 11 नवंबर 2025 तक लागू रहेगी।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सभी ऐसे उपभोक्ता श्रेणियों के कनेक्टिड और डिस्कनेक्टिड उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा सकते हैं जिनके बिजली बिल 31 अगस्त 2024 तक बकाया थे व अब तक बकाया हैं।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि योजना के अंतर्गत शहरी व ग्रामीण घरेलू बिजली के कनेक्शन का अब तक का पूर्ण सरचार्ज फ्रीज कर दिया जाएगा व उन्हें केवल मूल राशि का भुगतान करना होगा। उपभोक्ता मूल राशि एकमुश्त या अगले 8 मासिक/4 द्विमासिक बिलों के साथ किस्तों में भी जमा करवा सकते हैं।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि एकमुश्त जमा करवाने पर उपभोक्ताओं को मूल राशि पर 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी व पूरा सरचार्ज माफ कर दिया जाएगा। सरचार्ज माफी योजना में शामिल होने वाले उपभोक्ता लंबित मूल राशि का तीन बिलिंग साइकिल में भुगतान कर सकते हैं। संवाद