फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित दवा बेचनेवाले दुकानदारों पर कार्रवाई करें : डीसी

Sat, 09 Aug 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को जिला स्थायी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त ने आयुष विभाग की ओर से मेडिकल टर्मिनेशन (गर्भपात) की दवाओं का दुरुपयोग को रोकने के निर्देश दिए। वहीं, जिले में मेडिकल स्टोर पर एमटीपी किट की बिक्री पर भी प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जाए। उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि प्रतिबंधित दवा बेचनेवाले दुकानदारों पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि विभाग की ओर से प्रसव पूर्व लिंग जांच और कन्या भ्रूण हत्या में संलिप्त सभी संदिग्ध व्यक्तियों पर निरंतर रेड की जा रही है। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक दलीप सिंह, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सतपाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपिका सैनी, ड्रग नियंत्रक विनय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें