फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लोटे में नमक डालकर नशा नहीं करने का संकल्प लिया

Sat, 02 Aug 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
राजीव गांधी स्टेडियम में नशा रोक​​थाम के लिए जागरुक करती नारकोटिक्स टीम। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शनिवार को राजीव गांधी स्टेडियम में नशे पर रोकथाम के लिए अभियान चलाया। इसमें खिलाड़ियों, आयोजकों और प्रबुद्ध जनों ने लोटे में नमक डालकर नशा नहीं करने का संकल्प लिया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से हरियाणा एनसीबी ने युवाओं को नशा रोकने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र दलाल ने प्रतिभागियों को संबोधित किया कि नशा एक बीमारी नहीं बल्कि सामाजिक बुराई है। इसे शिक्षा के सहयोग व जागरूकता से ही खत्म किया जा सकता है। नशा न केवल व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक संतुलन बिगड़ता है बल्कि परिवार और समाज को भी बर्बाद कर देता है इसीलिए विभाग की ओर से नमक लोटा अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें