फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ताइक्वांडो....एमडीयू की महिला टीम ने रनर अप ट्रॉफी जीती

विज्ञापन
16सीटीके04...अमृतसर में शनिवार को आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो में जीत के बाद म
विज्ञापन
रोहतक। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की महिला टीम का शानदार प्रदर्शन रहा। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर में आयोजित प्रतियोगिता के एमडीयू की टीम ने 8 स्वर्ण, 1 रजत और 5 कांस्य पदक जीते। एमडीयू की महिला खिलाड़ियों ने कुल 39 अंकों के साथ रनर अप ट्रॉफी भी अपने नाम की है।
विज्ञापन

खेल निदेशक प्रो. आर पी गर्ग ने बताया कि एमडीयू टीम का शनिवार को खेल परिसर में पहुंचने पर एमडीयू खेल विभाग की ओर से सभी महिला खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। एमडीयू की सोनिया भारद्वाज ने 46 किलो भार वर्ग में रजत पदक, वर्णिका, अक्षिता दीक्षित और श्वेता यादव ने फ्री स्टाइल पुमसे इवेंट में स्वर्ण पदक जीते। सानिया खान ने 62 किलो वर्ग में व ज्योति यादव ने 67 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। अनीता शर्मा ने 73 किलोग्राम वर्ग में व श्रुति चौधरी ने 73 किलो वर्ग से ऊपर के वर्ग में कांस्य पदक जीते। गीता यादव, रितु यादव व प्रिया यादव ने पूंसे टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। सोनम चोसपाल व शहनाज परवीन ने मिक्स टीम इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त किया। एमडीयू ने लगातार 15वीं बार इस अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में ट्रॉफी जीतकर अपनी दबदबा कायम रखा है। इस ऐतिहासिक जीत पर एमडीयू के खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग, कुलपति प्रो. राजबीर सिंह , कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा व एमडीयू खेल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह खत्री ने खिलाड़ियों व कोच को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें