फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवाईएल पानी के लिए संघर्ष करेंगे प्रदेशवासी

विज्ञापन
महम में पत्रकारों से बात करते पंचायत के संयोजक शमशेर खरकड़ा। संवाद - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
हरियाणा की जीवन रेखा मानी जाने वाली सतलुज यमुना लिंक नहर में पंजाब से पानी लाने के लिए अब फिर एक बार आंदोलन हो सकता है। इसकी शुरुआत महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे से होगी।
विज्ञापन

महम चौबीसी अठगामा पंचायत के आयोजक शमशेर खरकड़ा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 25 जून को सुबह 10 बजे महम के चबूतरे पर ऐतिहासिक पंचायत होगी। पंचायत पूरी तरह से गैर राजनीतिक होगी। पंजाब हरियाणा का बड़ा भाई है उसे हरियाणा के हक का पानी देने में किसी प्रकार की टालमटोल नहीं करनी चाहिए। जब हरियाणा अलग हुआ तो उसको उसके हिस्से का पानी नहीं मिल सका। जिसके लिए सभी राजनीतिक दल जिम्मेदार हैं। पंचायत में सिर्फ अपने हिस्से का पानी लाने के लिए अपनाई जाने वाली रणनीति के बारे में विचार किया जाएगा। पंचायत किसी के नेतृत्व में न होकर सार्वजनिक रूप से होगी। राज्य स्तरीय पंचायत में सभी किसान नेताओं व किसान यूनियन के सदस्य आमंत्रित हैं। संयोजक ने बताया कि पहले भी एसवाईएल के पानी के लिए संघर्ष की रूपरेखा तैयार की गई थी। लेकिन उस समय किसान आंदोलन के चलते इसको स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें