फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गौकर्ण पार्क में लगे झूले टूटे, ट्रैक पर पड़े कचरे से शहरवासी परेशान

विज्ञापन
02सीटीके10-गोकर्ण पार्क में दो माह पूर्व लगाए गए झूले की महज बेल लटकते हुए। स्रोत : अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। गौकर्ण पार्क में नगर निगम की ओर से दो माह पहले लगाए झूले टूट गए हैं। पार्क के अंदर व बाहर कचरा पड़ा रहता है। इसके बावजूद निगम प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। निगम आयुक्त का कहना है कि अगर ऐसा है तो इंजीनियरिंग व सफाई ब्रांच से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

माता दरवाजा चौक से शौरा कोठी रोड पर गौकर्ण पार्क है। यहां रोजाना आसपास की कॉलोनियों के लोग सुबह व शाम सैर करने आते हैं। पार्क में सैर करने आए लोगों ने बताया कि दो माह पहले ही निगम ने नए झूले लगाए थे, जो टूट गए हैं। पहले से टूटे झूले भी पार्क में लगाए गए थे। पार्क में एक कुआं है, जिसमें कचरा भरा हुआ है। जो झूला सीमेंट का ढांचा बनाकर स्थापित किया जाना था, वह गड्ढों में पड़ा हुआ है।
महिलाएं भी करने आती हैं सैर, ट्रैक पर पड़ा कचरा
पार्क के अंदर सैर करने के लिए ट्रैक बनाया गया है। गेट के पास ट्रैक किनारे कचरे का ढेर लगा है। बुजुर्ग महिलाएं पार्क में घूमने आती हैं, जो पैर फिसलने से गिर सकती हैं। शोरा कोठी के स्कूल के पास पार्क के सामने ही सड़क पर कचरा पड़ा रहता है।
विज्ञापन

कुत्ते खोखली कर रहे पौधों की जड़
पार्क में सड़क पर छोड़े गए घोड़े भी घुस आते हैं, जो पार्क की घास को नष्ट करते हैं। आवारा कुत्तों ने भी पार्क में डेरा जमा रखा है। पौधों की जड़ों के पास जमीन में गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, इससे पौधे सूख सकते हैं।
1998 में हुआ था पार्क का सुंदरीकरण
पार्क का 1998 में तत्कालीन नगर एवं ग्राम योजना मंत्री सेठ श्रीकिशनदास ने सुंदरीकरण किया था। पार्क के बीचोंबीच फुव्वारा लगाया गया था, जो खंडर बन चुका है। घास सूख चुकी है। झूले व कसरत के लिए लगाए गए उपकरण टूट चुके हैं।

पार्कों में सफाई व नए उपकरण लगाने की कड़ी हिदायत दी गई थी। गौकर्ण पार्क की स्थिति को लेकर इंजीनियरिंग व सफाई ब्रांच से जवाब मांगा जाएगा।
डॉक्टर ब्रह्मजीत सिंह रांगी, आयुक्त नगर निगम

02सीटीके10-गोकर्ण पार्क में दो माह पूर्व लगाए गए झूले की महज बेल लटकते हुए। स्रोत : अमर उजाला

02सीटीके10-गोकर्ण पार्क में दो माह पूर्व लगाए गए झूले की महज बेल लटकते हुए। स्रोत : अमर उजाला

02सीटीके10-गोकर्ण पार्क में दो माह पूर्व लगाए गए झूले की महज बेल लटकते हुए। स्रोत : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें