16सीटीके13-स्वीटी मलिक। स्रोत:परिजन
रोहतक। एशियन हॉस्पिटल ग्रुप की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय साइक्लोथॉन में साइकिलिस्ट स्वीटी मलिक ने शानदार प्रदर्शन करके कांस्य पदक जीता है। यह प्रतियोगिता फरीदाबाद में आयोजित की गई। इस साइक्लोथाॅन का उद्देश्य साइकिल चलाओ अपने आप को फिट बनाओ रहा। सेक्टर 3 की निवासी साइकिलिस्ट स्वीटी मलिक ने इससे पहले भी राज्य सत्र व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी है। वह और साइकिल से जागरूकता यात्राएं निकालकर नशा मुक्त हो हमारा भारत का समाज को संदेश दे रही हैं। स्वीटी के पति हेल्थ इंस्पेक्टर रविंदर मलिक ने बताया कि 21 किलोमीटर की साइकिल रेस में सैकड़ों से भी ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर समाज को फिट रहने का संदेश दिया।