फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महिला वर्ल्ड फ्लोरबॉल प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी म्हारी बेटियां

विज्ञापन
16सीटीके17-वर्ल्ड फ्लोरबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना के दौरान मौजूद महिला टीम। स्रो
विज्ञापन
रोहतक। सिंगापुर में होने वाली महिला वर्ल्ड फ्लोरबॉल प्रतियोगिता में भारतीय महिला फ्लोरबॉल टीम में प्रदेश की दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 18 से 22 मार्च तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा फ्लोरबाॅल संघ के प्रधान प्रवीन कौशिक ने बताया कि भारतीय महिला टीम में शामिल मनीषा जिला सोनीपत से हैं और महारानी किशोरी कन्या महाविद्यालय की छात्रा हैं। रोहतक जिले के गांव गिरावड़ की रहने वाली और राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्रा अन्नु बल्हारा टीम की कप्तान हैं। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों की सराहना की व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हरियाणा फ्लोरबाॅल संघ के महासचिव डॉ. दीपेंद्र आर्य ने बताया की भारतीय टीम का कोचिंग शिविर 11 मार्च से दिल्ली में लगाया गया। रविवार को टीम सिंगापुर के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर विकास कुमार, सुरजीत नैन, पुलकित वशिष्ठ, रिंकू पालीवाल, संदीप अहलावत, राजसिंह अहलावत, साहिल व सतीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें