पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में एनएसएस शिविर में मौजूद स्वयंसेवक।
पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को शिविर के दौरान सीखे गए व्यवहार को भविष्य में भी अपनाने के लिए कहा व आनेवाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला ने संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। जिला एनएसएस को-ऑर्डिनेटर मनोज अहलावत ने स्वयंसेवकों को निस्वार्थ भाव से समाजसेवा करने व एनएसएस के इन नियमों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य कुमारी मीता कंसल ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर रणवीर सिंह, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम, रामकुमार, ललित कुमार, सुनील दहिया व अन्य उपस्थित रहे।