फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: स्वामी आत्मानंद जयंती समारोह कल, दोपहर 12 बजे रोहतक आएंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी

Tue, 30 Sep 2025 12:25 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

प्रदेश मुख्यालय की तरफ से मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री के रोहतक दौरे का कार्यक्रम जारी किया गया। तय कार्यक्रम के तहत करनाल से साढ़े 11 बजे हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री रोहतक के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
स्वामी आत्मानंद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वामी आत्मानंद जयंती पर बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी रोहतक आएंगे। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री जयंती समारोह में पहुंचेंगे और दो बजे हेलीकाप्टर से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन


प्रदेश मुख्यालय की तरफ से मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री के रोहतक दौरे का कार्यक्रम जारी किया गया। तय कार्यक्रम के तहत करनाल से साढ़े 11 बजे हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री रोहतक के लिए रवाना होंगे। रोहतक में मस्तनाथ इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए हेलीपेड पर लेडिंग करेंगे। वहां से सड़क मार्ग के रास्ते शिवाजी कॉलोनी थाने के नजदीक रुपया चौक पर स्वामी आत्मानंद जयंती समारोह में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। 

अरविंद शर्मा, बाबा बालक नाथ व सांसद रामचंद्र जांगड़ा विशिष्ट अतिथि
स्वामी आत्मानंद हरियाणा अनुसूचित जाति शिक्षा समिति के प्रधान रामधारी अटकान ने बताया कि कार्यक्रम में सूचना आयुक्त अमरजीत सिंह सोलंकी, रिटायर्ड आईएएस एससी चौधरी के अलावा समित के कार्यकारिणी सदस्य व ट्रस्टी भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें