फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छर का लार्वा न पनपने दें : वैशाली सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला मलेरिया वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने अतिरिक्त उपायुक्त का स्वागत किया। उप सिविल सर्जन डॉ सत्यवान ने विभागों को पीपीटी के माध्यम से बताया कि उन्हें किस विभाग से कौन से काम पर मदद की आवश्यकता है। साथ ही आम जन को वेक्टर बोर्न डिजीज से बचने के लिए विभिन्न कदम उठाने पडेंगे।
विज्ञापन

पंचायत विभाग व पंचायतें गांव में अनावश्यक गड्डों को भर दें। यदि भरना असम्भव हो तो पानी निकालने का प्रबंध करें। नालियों को हर सप्ताह साफ करवाएं। खड़े या रुके पानी में हर सप्ताह लार्वा नाशक दवा एवं मिट्टी का तेल /काला तेल डलवाएं। तालाबों में गम्बुजिया मछली डलवाएं। वैशाली सिंह ने सभी विभागों को आदेश दिए कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन किया जाए। मौके पर जिला उप सिविल सर्जन डॉ मंजू मेहरा, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. गुरुदत्त शर्मा, नीना इन्दोरा, डॉ. शिवानी मान, डॉ. सुशीला मलिक, डॉ. रणबीर, डॉ. कपिल गुप्ता, आईएमए प्रधान डॉ. रविन्द्र चौधरी, सुरेश शर्मा, राजेश नरवाल, सुमित, विनयपाल मलिक, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें