फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 36 साल से प्रकृति सहेज रहीं सुषमा, बनीं हरियाली की मिसाल

विज्ञापन
1-मानसरोवर कॉलोनी ​स्थित बगिया में फूल-पौधों की देखभाल करतीं इनर व्हील क्लब ऑफ रोहतक सिटी की पू
विज्ञापन
रोहतक। पौधों से खास लगाव रखने वाली इनर व्हील क्लब ऑफ रोहतक सिटी की पूर्व प्रधान सुषमा बतरा ने अपने आंगन में प्रकृति सहेजकर मिसाल पेश की है। 36 साल पहले घर-आंगन में बनाई बगिया आज हरियाली, सुकून और सकारात्मक उर्जा का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन

मानसराेवर कॉलोनी निवासी सुषमा बतरा की बगिया में सफेद गुलाब, लाल गुलाब, गेंदा, गुड़हल, कड़ी पत्ता, डहेलिया, कनेर, मधुमालती, अपराजिता, रात की रानी, मनी प्लांट और स्नेक प्लांट समेत विभिन्न प्रजाति के 100 से अधिक पौधे लगे हैं। यह प्रकृति के करीब रहने का अहसास दिलाते हैं।
बगिया की शोभा बढ़ा रहे पौधे
सुषमा बतरा बताती हैं कि उनकी शादी 1985 में मानसरोवर कॉलोनी निवासी अशोक कुमार बतरा के साथ हुई थी जो सीनियर कस्टम अधिकारी रह चुके हैं। साल 1990 में उन्होंने अपना मकान बनाया, तभी बगिया के लिए अलग जगह छोड़ दी थी। उसी समय बगिया में लगाया गया जामुन का पेड़ आज घनी छाया और फल दे रहा है। बगिया में आंवला, अनार, नींबू, अशोक और नीम के पौधे भी लगे हैं जो बगिया की शोभा बढ़ा रहे हैं। घर-आंगन रंग-बिरंगे फूलों से महक रहा है।
विज्ञापन

सास विद्यावती का लगाया जामुन का पेड़ है खास
सुषमा बताती हैं कि बगिया में उनकी सास विद्यावती ने 40 साल पहले जामुन का पेड़ लगाया था जो आज भी उनकी यादें को ताजा करता है। जामुन के फल वे अपने रिश्तेदारों को भी पहुंचाती हैं। सुबह बगिया में जब चिड़ियों की चहचहाहट सुनाई देती है तो मन को शांति और सुकून मिलता है।
हर माह 10 तारीख को दो पौधे लगाने अनिवार्य

सुषमा बतरा बताती हैं कि तुलसी के पौधों से अनेक पौधे तैयार कर क्लब के सदस्यों और रिश्तदारों को गिफ्ट करती हैं। क्लब की ओर से शहर में हर माह 10 तारीख को फल वाले दो पौधे लगाने अनिवार्य हैं। इन पौधों को ऐसी जगह लगाते हैं जहां वे जिंदा रहे और देखभाल अच्छे से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें