संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। सैन समाज चैरिटेबल ट्रस्ट रोहतक की ओर से सूर्य कवि बाजे भगत स्मारक कन्हेली-पहरावर रोड पर कार्यक्रम आयोजित कर सूर्य कवि बाजे भगत की जयंती मनाई गई। इस दौरान लोक गायकों ने रागनियों के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति की छटा बिखेरी।
रागनी गायक राकेश कलोई, नरेंद्र खरकराम, सुरेंद्र गिगनाऊ व गुलाब सिंह खंडवाल व अन्य कलाकारों ने सूर्य कवि बाजे भगत की अमर रागनियों की प्रस्तुति दी। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने स्मारक परिसर में सरकार की तरफ से शीघ्र एक भव्य हॉल के निर्माण का आश्वासन दिया।
हरियाणा केश कला बोर्ड के अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, वार्ड-20 के पार्षद प्रवीण कौशिक, नरेश सैन, खरखौदा के विधायक पवन खरखौदा ने भी सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर प्रदीप सैन, डॉ. संदीप दहिया, सुरेश राणा, रणधीर सैन, सतवीर चांदोलिया, उमैद सैन, महेंद्र राणा, जय सिंह मोखरा आदि उपस्थित रहे।