रोहतक। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग प्रतियोगिता में एयर पिस्टल 10 मीटर व्यक्तिगत महिला इवेंट में सुरुचि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
वहीं, एयर पिस्टल 10 मीटर मिक्स टीम में आशीष और सुरुचि ने रजत पदक जीता।
एयर पिस्टल टीम महिला में सुरुचि, कनिष्का व अंजलि की टीम ने भी रजत पदक जीता। खेलो इंडिया में एमडीयू के खिलाड़ियों का 25 मीटर रैपिड फायर में नीरज, अनिकेत व राघव, 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष टीम में आशीष, जतिन व सहदेव ने क्वालीफाई किया।
इसके अलावा 10 मीटर में धरिती व 50 मीटर पिस्टल पुरुष टीम में कपिल, अनिकेत व हिमांशु ने क्वालीफाई किया। यह प्रतियोगिता पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में आयोजित की गई। एमडीयू के खेल निदेशक प्रोफेसर आरपी गर्ग ने विजेता खिलाड़ियोंके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।