फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रसूति वार्ड का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

Wed, 10 Jun 2026 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
20-पीजीआई में वार्ड-2 का औचक निरीक्षण करते चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल व अन्य। स्रोत: संस - फोटो : Archive
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल ने मंगलवार को स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के वार्ड-2 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य मरीजों को बेहतर सुविधाएं और सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराना था।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डॉ. मित्तल ने वार्ड की दीवारों, बेड, शौचालयों और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीज कई दिनों तक भर्ती रहते हैं इसलिए वार्ड का वातावरण साफ-सुथरा और खुशनुमा होना चाहिए ताकि मरीजों को घर जैसा अनुभव मिल सके।
उन्होंने निर्देश दिए कि वार्ड की दीवारों पर आंखों को सुकून देने वाले रंग किए जाएं तथा भीषण गर्मी को देखते हुए सभी एसी सुचारु रूप से कार्यरत रहें ताकि मरीजों और नवजात शिशुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही विभाग के समग्र सुंदरीकरण पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

डॉ. मित्तल ने कहा कि वह एक सप्ताह बाद दोबारा निरीक्षण करेंगे और बताई गई कमियां दोबारा नहीं मिलनी चाहिए। जनसंपर्क विभाग प्रभारी डॉ. वरुण अरोड़ा ने बताया कि मरीजों के फीडबैक के आधार पर अस्पताल में लगातार सुधार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें