फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुरेंद्र हत्याकांड... पांच दिन बीतने के बावजूद भी पुलिस के हाथ खाली

Sun, 07 Jul 2024 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/सतनाली। शहर के मोहल्ला बास निवासी 38 वर्षीय सुरेंद्र की हत्या के पांच दिन बीतने के बावजूद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। डीएसपी मोहम्मद जमाल की नेतृत्व में पुलिस व सीआईए की तीन टीमें जांच में जुटी हुई हैं। लेकिन हत्या की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है।
विज्ञापन

बता दें कि गत बुधवार सुबह सुरेहती से सतनाली के बीच सड़क किनारे सुरेंद्र की खून से लथपथ शव मिला था। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस की टीमों ने घटना स्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए फिंग्ररप्रिंट एक्सपर्ट एवं के लिए वीडियोग्राफी भी कराई गई थी। सतनाली पुलिस को दी शिकायत में मृतक की पत्नी मनीषा ने बताया था कि गत मंगलवार को उसका पति सुरेंद्र अपने घर पर थे। रात को करीब आठ बजे बार-बार उसके मोबाइल पर कॉल आ रही थी। रात करीब 8:30 बजे उसका पति सुरेंद्र घर से निकल गया। वह बार-बार उसके नंबर पर कॉल करती रही लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बुधवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि उसके पति का खून से लथपथ शव गांव सुरेहती-सतनाली मार्ग पर किनारे सुरेहती जाखल की बणी के पास पड़ा है।

पुलिस की तीन टीमें लगातार इस मामले में तेजी से जांच कर रही हैं। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की गई है। सीआईए और महेंद्रगढ़ तथा सतनाली थानों की तीन टीमों द्वारा इस मामले में जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मोहम्मद जमाल, डीएसपी, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें