06जेएनडी32: बस स्टैंड पर निरीक्षण करते हुए रोडवेज के महाप्रबंधक व बस स्टैंड कर्मचारी। संवाद
नरवाना। नरवाना बस स्टैंड पर शनिवार को रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक राहुल जैन ने टीम के साथ बस स्टैंड परिसर में हैप्पी कार्ड वितरण कार्यक्रम का निरीक्षण किया।
जैन ने बताया कि प्रदेश सरकार ने हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत सालाना एक लाख से कम आय वाले परिवारों को रोडवेज बसों में एक हजार किलोमीटर तक मुफ्त सफर के लिए हैप्पी कार्ड बांट रही है। उन्होंने बताया कि नरवाना बस स्टैंड पर लगभग साढ़े 12 हजार लाभार्थियों को कार्ड वितरित हो चुके हैं।
जिले में हैप्पी कार्ड वितरण का कार्य जींद बस स्टैंड, सफीदों बस स्टैंड और नरवाना बस स्टैंड पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लाभार्थी सप्ताह के किसी दिन भी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपना हैप्पी कार्ड बस स्टैंड परिसर में आकर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हैप्पी कार्ड के लाभार्थी बस स्टैंड परिसर पर 01684-240105 नंबर पर फोन कर हैप्पी कार्ड बारे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
06जेएनडी32: बस स्टैंड पर निरीक्षण करते हुए रोडवेज के महाप्रबंधक व बस स्टैंड कर्मचारी। संवाद