फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे सूरज और अनुज

Fri, 12 Jun 2026 09:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
23-​​खिलाड़ी सूरज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। थाइलैंड में 26 जून से 5 जुलाई तक होने वाली एशियन अंडर-15 और अंडर-20 कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व रोहतक के दो पहलवान करेंगे। देव कॉलोनी स्थित गुरु मेहर अखाड़े में अभ्यास कर रहे रिठाल निवासी सूरज और सिरसा के सीसई निवासी अनुज का चयन हुआ है।
अखाड़ा संचालक मोहित मलिक ने बताया कि सूरज का 67 किलो भार वर्ग में और अनुज का 67 किलो भारत वर्ग में चयन हुआ है। सूरज के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है। उनके नाम जूनियर वर्ल्ड चैंपियन टाइटल बेल्ट स्वर्ण, जूनियर एशिया चैंपियनशिप स्वर्ण, अंडर-23 एशिया चैंपियनशिप में रजत, जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य, तुर्की कप में कांस्य और वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज में रजत पदक है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सूरज पहले ही भारत का नाम रोशन कर चुके हैं। वहीं अनुज ने भी राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। उनके नाम अंडर-17 नेशनल चैंपियनशिप और अंडर-20 नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक है। मोहित अहलावत ने बताया कि दोनों पहलवान सुबह-शाम अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीनियर कोच रणबीर सिंह ढ़ाका, सीनियर कोच रवि अहलावत, कोच जयवीर हुड्डा, कोच हरदीप सिंह रोज, कोच सोनू कुमार, कोच रिंकू राठी ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

23-खिलाड़ी सूरज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें