रोहतक। दादा लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) के गर्ल्स हॉस्टल का नाम अब मराठा साम्राज्य की महान शासक अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर रखा गया है। विवि प्रशासन ने हॉस्टल परिसर के मुख्य द्वार एवं भवन के प्रवेश द्वार पर नया नाम अंकित करवा दिया गया है। रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन मलिक मनोचा ने बताया कि कुलपति डॉ. अमित आर्य की सोच थी कि छात्रावास का नाम किसी ऐसे महान व्यक्तित्व के नाम पर रखा जाए जिसने शिक्षा और समाज के प्रति महत्वपूर्ण योगदान दिया हो और जिनके जीवन से छात्राएं प्रेरणा ले सकें। विभिन्न नामों पर विचार करने के बाद अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि गर्ल्स हॉस्टल का उद्घाटन 4 फरवरी 2018 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया गया था। संवाद